एक समय की बात है
एक समय की बात है भगवान गौतम बुद्ध अपने शिष्यों के साथ बैठे हुए थे और उन्हें उपदेश दे रहे थे। तब उन्होंने अपने शिष्यों से कहा, “क्रोध इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है। क्रोध करने वाला व्यक्ति खुद को हानि पहुंचाता ही है लेकिन दूसरों को भी हानि पहुंचाता है। वह प्रतिशोध की आग में जलता है और अपने जीवन को बर्बाद करता है।” उनके उपदेश खत्म हो जाने के बाद उनके शिष्यों में से एक शिष्य खड़ा होता है और उसे बोलता है, “तू एक ढोंगी है! तेरी बातें मनुष्यों के रहन-सहन से विपरीत है। तू जो भी कहता है उसे अपने जीवन में अनुसरण नहीं करता और दूसरों को यह सब करने कहता है।” जब उसका वह शिष्य गौतम बुद्ध को उल्टी-सीधी बातें कह रहा था तब गौतम बुद्ध ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वे शांत बैठे थे। लेकिन ऐसे में वह व्यक्ति और भी ज्यादा गुस्सा हो गया और गुस्से में आकर उसने गौतम बुद्ध के मुंह पर थूक दिया। इसके बाद भी महात्मा गौतम बुद्ध को गुस्सा नहीं आया और वे शान्त थे। उन्होंने अपने चेहरे से थूक को पोछा और वह चुपचाप बैठ गए। यह सब देखकर उस शिष्य को समझ नहीं आया कि वह क्या करेगा। गुस्से में आकर वह उस जगह को छोड़कर चला ग...